Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री ममता ने प्रवासी बंगाली श्रमिकों के उत्पीड़न पर जताई चिंता

ममता ने कहा कि मैं केवल पंडाल का उद्घाटन कर रही हूं। देवी की प्रतिमा का अनावरण देवी पक्ष शुरू होने के बाद ही होगा

20 Sep 2025

मुख्यमंत्री ममता ने प्रवासी बंगाली श्रमिकों के उत्पीड़न पर जताई चिंता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि देश में हर भाषा और संस्कृति का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कुछ राज्यों में बंगाली भाषी प्रवासी श्रमिकों के साथ कथित उत्पीड़न की खबरों पर चिंता जताई और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
श्रीभूमि दुर्गा पूजा (लेक टाउन) का उद्घाटन करते हुए ममता ने कहा, “बंगाल में सभी समुदाय मिलकर दुर्गा पूजा मनाते हैं। कोई मां को ‘मां’ कहे या ‘अम्मी’, भावना और सम्मान एक ही रहता है। रामकृष्ण परमहंस भी कहते थे कि एक ही लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अलग-अलग रास्ते हो सकते हैं।”
मुख्यमंत्री ने बताया कि करीब 22 लाख बंगाल निवासी राज्य से बाहर काम करते हैं, जबकि 1.5 करोड़ प्रवासी बंगाल में रहते और काम करते हैं। उन्होंने कहा, “हम सबको एकजुट रहना होगा। विभाजन फैलाने की साजिशें देश को तोड़ सकती हैं। बंगाल भारत का हिस्सा है, इसलिए इसकी भाषा, संस्कृति, गीत और रचनात्मकता का सम्मान होना चाहिए।”
मौसम की अनिश्चितता पर ममता ने कहा कि झारखंड और बिहार जैसे पड़ोसी राज्यों में भारी बारिश होने पर बंगाल प्रभावित होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार दुर्गा पूजा बिना बारिश के सम्पन्न हो और लोग उत्सव का आनंद ले सकें।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि इस बार वह तीन हजार से अधिक पूजा पंडालों का उद्घाटन करेंगी, जिनमें ज्यादातर वर्चुअल माध्यम से होगा। महालया के दिन देवी पक्ष की शुरुआत पर उनके लिखे 17 गीत भी जारी होंगे।
राज्य सरकार कोलकाता में ‘दुर्गांगन’ (दुर्गा मंदिर) भी बनाएगी, जो दीघा में बने जगन्नाथ मंदिर के बाद दूसरी बड़ी धार्मिक परियोजना होगी।
शनिवार को मुख्यमंत्री ने हाथीबागान और टाला प्रत्यय दुर्गा पूजा पंडाल का भी उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिमाओं का अनावरण महालया से पहले नहीं किया जाएगा। ममता ने कहा, “मैं केवल पंडाल का उद्घाटन कर रही हूं। देवी की प्रतिमा का अनावरण देवी पक्ष शुरू होने के बाद ही होगा।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता ने प्रवासी बंगाली श्रमिकों के उत्पीड़न पर जताई चिंता
ममता ने कहा कि मैं केवल पंडाल का उद्घाटन कर रही हूं। देवी की प्रतिमा का अनावरण देवी पक्ष शुरू होने के बाद ही होगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News